महासमुन्द

स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने सामाजिक अंकेक्षण
16-Dec-2025 7:54 PM
स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने सामाजिक अंकेक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 16 दिसंबर। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिन स्कूलों को द ग्रेड प्राप्त हुआ है ऐसे स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, बच्चों की तार्किक क्षमता बढ़ाने, स्कूलों में पुस्तकालय, शौचालय, शुद्ध पेयजल, हराभरा स्वच्छ परिवेश, गुणवत्तायुक्त मध्यान भोजन नशा मुक्त परिसर, पोषण वाटिका, खेल परिसर,खेल समाग्री, प्रायोगिक लैब, स्वास्थ परीक्षण पंजी सहित बच्चों के समुचित विकास हेतु उपयुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से कांपा प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल का सामाजिक अंकेक्षण स्थानीय जनपद सदस्य सुधा चन्द्राकर, कांपा सरपंच विकास चन्द्राकर एवं पंच गणों की उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान इस बात की विशेष हिदायत भी दी गई कि आसमाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओं से परिसर को मुक्त रखा जाये। भोजन में गुणवत्ता एवं मौसमी सब्जियों का समावेश किया जाये। इस हेतु यथा सम्भव पोषण वाटिका निर्माण भी किया जावे। बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ प्रतियोगिता परीक्षा, व्यवहारिक ज्ञान, तकनीकी कौशल विकास, सामाजिक एवं नैतिक शिक्षा के साथ खेलकूद और पर्यावरण से जोडऩे का प्रयास भी किया जाये।

इस दौरान बच्चों और शिक्षकों और शाला विकास समिति अध्यक्ष के आग्रह पर जेल परिसर में विभिन्न आयोजनों हेतु शीघ्र 2 लाख रुपए के शेड निर्माण स्वीकृति देने का आश्वासन प्रदान किया। इस दौरान कांपा के पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर, समस्त पंच, स्कूल स्टॉप शिक्षकों के साथ रसोइए, शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं बालक-बालिका उपस्थित रहे। 


अन्य पोस्ट