महासमुन्द
विशाल सतनाम संदेश यात्रा निकाली
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 दिसंबर। सतनामी समाज के तत्वावधान में गुरु घासीदास जयंती पर्व से पहले जिला मुख्यालय में शनिवार को विशाल सतनाम संदेश यात्रा निकाली गई। गुरु घासीदास बाबा जी के 7 सिद्धांत व 42 वाणीयों, विचारों को तख्तीयां, पोस्टर बैनर के माध्यम से मचारित किया गया। पांच अलग-अलग पंथी टोलियां की नृत्य, अखाड़ा दल के युवाओं ने धुमाल के संगीत में शौर्य प्रदर्शन किया जो आकर्षण का केंद्र रहा।
सात ध्वज वाहक, प्रदेशाध्यक्ष एलएल कोशले व अन्य प्रदेश पदाधिकार, जिला ब्लॉक अठगंवा पदाधिकारियों की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। इसमें सतनाम संदेश पात्रा के अगुवाई कर सात ध्वज वाहकों का स्वागत जगह-जगह राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोगों ने किया। नगर में भ्रमण करने के बाद सतनाम संदेश यात्रा के समापन शंकराचार्य भवन में हुई। जहां प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में 10वीं 12वीं में 70 प्रतिशत से ऊपर लाने वाले 54 छात्र.छात्राओं को मोमेंटो व नशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार नशा उन्मूलन व महिलाओं में आर्थिक सामाजिक रूप से जागरुक करने वाले 46 महिला समूहों के सदस्यों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष एलएल कोसले ने कहा कि सतनाम संस्कृति को समाज के लिए गौरवांवित करने वाले हंै। सतनामी समाज अब सभी क्षेत्रों में प्रगति की राह पर चल रहा है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला सोनवानी, रेशमलाल घृतलहरे, महासचिव मोहन बंजारे, कोषाध्यक्ष श्यामजी टांडे, सहसचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश प्रवक्ता राजमहंत पीएल कोसरिया सहित अन्य मौजूद थे।
इस दौरान संत शनिदास साल्हेझरिया बसना को गुरु घासीदास सम्मान प्रदान किया गया। वे अपनी जमीन जायदाद समाज के नाम कर सतनाम धर्म व संस्कृति का प्रचार.प्रसार कर रहे हैं। इसी तरह गुरु अमरदास अध्यात्म सम्मान से दिनेश मिर्चे, मिनी माता महिला सशक्तिकरण सम्मान सत्यम जन चेतना महिला समिति महासमुंद, दादा नकुल देव ढ़ीढ़ी सतनाम अनमोल रत्न सम्मान पुनीत राम भारतद्वाज पाली खल्लारी, डॉ. बीआर अंबेडकर ज्ञान रत्न सम्मान प्रमिला मांडले को छत्तीसगढ़ लोक सेवा में राज्य कर निरीक्षक के पद में चयनित होने पर दिया गया।


