महासमुन्द

हाईस्कूल मोहगांव से जुड़े वायरल वीडियो की जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए
16-Dec-2025 4:02 PM
हाईस्कूल मोहगांव से जुड़े वायरल वीडियो की जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16 दिसंबर। शासकीय हाईस्कूल मोहगांव से जुड़े वायरल वीडियो प्रकरण मामले में आयोग के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ महासमुन्द के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीईओ पिथौरा ने 22 नवम्बर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया है।

 मालूम हो कि आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार दास की शिकायत पर 14 अक्टूबर को बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को शिकायत पत्र सौंपते हुए छह बिन्दुओं पर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। शिकायत को गंभीर मानते हुए आयोग ने डीईओ महासमुन्द को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

जिस पर डीईओ के आदेशानुसार बीईओ पिथौरा लक्ष्मी डडसेना ने 21 एवं 22 नवम्बर को शासकीय हाईस्कूल मोहगांव पहुंचकर जांच की और उसी दिन जांच प्रतिवेदन छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को अग्रेषित किया।

 

जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार व्याख्याता बैसाखुराम भोई द्वारा स्कूली बालिका के गंभीर आरोपों से संबंधित वीडियो को बनाकर छिपाए जाने तथा वर्तमान संकुल समन्वयक अन्जय कश्यप द्वारा शाला प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों के मना करने के बावजूद उक्त गंभीर वीडियो की जानकारी उच्च कार्यालय को नहीं दी गई, जो उचित नहीं पाया गया है।

गौरतलब है कि शासकीय हाईस्कूल मोहगांव में एक स्कूली बालिका ने प्राचार्य जगदीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उक्त वायरल वीडियो 19 सितम्बर को शाला विकास समिति एवं पालकों की उपस्थिति में शिक्षक भोजराज प्रधान के लैपटॉप में देखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक गौरीशंकर पण्डा ने 22 सितम्बर को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं डीईओ महासमुन्द को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की थी।


अन्य पोस्ट