महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11दिसंबर। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को ग्राम डूमरपाली स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही किसानों से भेंट मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को धान खरीदी सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया। धान खरीदी शुरू होने के बाद से ही क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अलग . अलग धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं।
साथ ही किसानों से भेंट मुलाकात कर उनसे चर्चा भी कर रहे हैं। कल बुधवार को भी वे डूमरपाली स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंचे।
वहां उपस्थित किसानों से बातचीत की। धान खरीदी की प्रत्येक प्रक्रिया को देखकर समिति कर्मचारियों से आवश्यक चर्चा की और कहा कि धान बेचने आ रहे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर शम्मी सलूजा, संदीप घोष, जितेंद्र साहू, शरद मराठा सहित अन्य उपस्थित थे।


