महासमुन्द

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की कांग्रेस नेताओं से रणनीतिक चर्चा
08-Dec-2025 3:23 PM
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की कांग्रेस नेताओं से रणनीतिक चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कल अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेसजनों ने हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्री बैज ने महासमुंद जिला संगठन की वर्तमान गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आगामी चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए संगठन को अधिक सक्रिय, संगठित और जनसंपर्कमूलक कार्यों पर जोर देना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड जाकर आम जनता की समस्याओं को सुनें। कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें। बैठक में जिले की विभिन्न समितियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की गई तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

इस दौरान महासमुंद जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक चुनौतियों व जनहित से जुड़े विषयों को रखा। जिन पर श्री बैज ने सकारात्मक रूप से संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डॉक्टर रश्मि चंद्राकर, आलोक चंद्राकर, खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, सोमेश दवे, गौरव चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मण पटेल, अमर चंद्राकर, शाहबाज रजवानी, सीटू सलूजा, नितेंद्र बनर्जी, राजू साहू,जावेद चौहान,प्रकाश अजमानी,देवेंद्र चंद्राकर, राजा सोनी,अनुराग चंद्राकर,सागर डोंगरे,सन्नी महानंद, युवराज साहू,तुलसी देवदास,भानु सोनी एवं अन्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट