महासमुन्द
महासमुंद,5 दिसंबर। गुरुवार को ग्राम ख़ैरझिटी में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने स्कूल के अहाता एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। अन्य अतिथियों के साथ विधि विधान से पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारी प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास में नए कार्यों की सौगात दे रहे हैं। इसमें हमारा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र भी लगातार विकास के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच रामेश्वरी कुंजलाल चेलक, भाजपा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चन्द्राकर, राधेश्याम साहू, पार्वती राधेश्याम साहू, लवेश ढीढी जनपद सदस्य, पोखन ढीढी, संगीता कोसले, शैलेन्द्री पटेल, पोषण निर्मलकर, संतोष सिन्हा, संतराम साहू, तोरण यादव, तारेंद्र साहू, खिलावन यादव, शशिकांत साहू, राजू साहू सहित अन्य उपस्थित थे।


