महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबहारा, 4 दिसंबर। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य द्रुत गति से चल रहा है। अब 11 दिसंबर तक यह कार्य चलते रहेगा। खल्लारी विधानसभा के विभिन्न 54 बूथों लालपुर तेंदुलोथा भानपुर नवागांव घुचापाली कुसमी पटेरपाली कोमा बोहरडीह बीके बाहरा गाजर इत्यादि बूथ में दौरा करते हुए अलका चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवं स्वतंत्र निदेशक इस्पात मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि एसआईआर निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव हेतु अति आवश्यक है. देश हित में एसआईआर जरूरी है।
उन्होंने बीएलओ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि कोई भी पत्र मतदाता न छूटे एवं कोई अयोग्य संदिग्ध मतदाता का नाम न जोड़े। अब मतदाता का नाम एक ही जगह होगा। दो या दो से अधिक जगह पर नाम नहीं हो सकता। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथ में गंभीरता के साथ कार्य कर रहे हैं एवं मतदाता के गणना फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर एसआईआर कार्यों में तन मन से लगे हुए हैं।
उन्होंने सबसे अनुरोध किया कि नियत तिथि तक शत प्रतिशत योग्य मतदाताओं के नाम न छूटे। इस अवसर पर लोकेश पैनोरिया रूपेश साहू सविता दीवान डाली ध्रुव आदि साथ थे।


