महासमुन्द

खल्लारी विधायक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर नपाध्यक्ष ने दी बधाई
01-Dec-2025 3:39 PM
खल्लारी विधायक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने  पर नपाध्यक्ष ने दी बधाई

महासमुंद, 1 दिसंबर। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव से बागबाहरा विधायक निवास जाकर सौजन्य भेंट की।

श्री साहू ने विधायक श्री यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी, एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष रत्नेश साहू, युवा कांग्रेस के महासमुंद विधानसभा अध्यक्ष सौरभ लोधी आदि उपस्थित थे।

श्री साहू ने कहा कि विधायक द्वारिकाधीश यादव के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराएगा।


अन्य पोस्ट