महासमुन्द

विधायक द्वारिकाधीश बने कांग्रेस महासमुंद जिलाध्यक्ष, बधाई देने तांता
30-Nov-2025 2:34 PM
विधायक द्वारिकाधीश बने कांग्रेस  महासमुंद जिलाध्यक्ष, बधाई देने तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 30 नवंबर। महासमुंद जिले में कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने की तैयारी पूरी तरह से नजर आने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधायक द्वारिकाधीश यादव को महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

घोषणा होते ही बागबाहरा स्थित विधायक निवास और कार्यालय पर सुबह से ही बधाइयों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गजमाला पहनाकर नए अध्यक्ष का स्वागत किया। क्षेत्र में आतिशबाजी, मिठाई और उत्साह का माहौल पूरे दिन बना रहा।

जिला अध्यक्ष बनने के बाद विधायक यादव का पहला स्वागत समारोह बागबाहरा में बेहद उत्साहपूर्ण रहा, जहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को भव्य बना दिया। रात में नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी हुई, और दूसरे दिन सुबह से ही  विधायक कार्यालय जिला अध्यक्ष कार्यालय के रूप में बदलता हुआ दिखाई दिया और कार्यकर्ताओं का हुजूम लगातार उमड़ता रहा।

द्वारिकाधीश यादव का छात्र जीवन से कांग्रेस में सक्रिय योगदान

विधायक द्वारिकाधीश यादव छात्र जीवन से ही कांग्रेस संगठन के सक्रिय सदस्य रहे हैं। उन्होंने संगठन में कई जिम्मेदार पद निभाए हैं - जिनमें एनएसयूआई शहर उपाध्यक्ष, सेवादल शहर अध्यक्ष,  युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष तथा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव शामिल हैं। 2018 में विधायक बनने के बाद श्री यादव इकलौते विधायक थे जिन्हें  प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के रूप में दायित्व सौंपा गया था और उन्होंने प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस बार कार्यकर्ताओं की मांग और प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के बाद उन्हें महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस को मजबूती देना पहली प्राथमिकता

जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद विधायक द्वारिकाधीश यादव ने राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, युवा नेताओं तथा समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि यह पद सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आता है। संगठन के प्रत्येक साथी का सम्मान, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना और कांग्रेस को मजबूती देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। श्री यादव ने कहा कि महासमुंद जिले के वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत आने वाले विधानसभा चुनाव में साफ दिखाई देगी। हमारा लक्ष्य है कि जिले की चारों विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में आएं। जब जिले की चारों सीटों से कांग्रेस के विधायक निर्वाचित होकर आएंगे तब ही मेरा जिला अध्यक्ष बनना सफल माना जाएगा।  मैं संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सुनिश्चित करने का वादा करता हूं।

कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जिले सहित प्रदेश भर से बधाई...

घोषणा के तुरंत बाद जिले भर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा नेता और कार्यकर्ता बागबाहरा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने भारी आतिशबाजी की, मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और अपने नए जिलाध्यक्ष को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।

 

विधायक निवास स्थित कार्यालय में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि  संगठन नए नेतृत्व से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए हैं।

इस अवसर पर रश्मि चंद्राकर, भूपेंद्र सिंह ठाकुर , केशव चंद्राकर, खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, निखिलकांत साहू, लक्ष्मण पटेल, सीटू सलूजा, देवनाथ साहु, चंद्रहास साहू, समीम खान, गणेश शर्मा,राजेश सिन्हा, विजय बंजारे, मनोहर ठाकुर, अंजोर ठाकुर, करण सिंह दीवान, हबला यादव, भुवन साहू, गौरव चंद्राकर विराज चंद्राकर,जसवीर ढिल्लो, हरदेव ढिल्लो,प्रदीप यादव उत्तम राणा, रमेश साहू, वसीम खान,किशोर सोनवानी, अमर अरुण चंद्राकर, मनोज गोयल, निर्मल जैन, खिलावन बघेल, देवेश साहू मन्ता यादव, शिवा जगत, दुर्गा सागर, मिथुन अमीर, अशोक अग्रवाल, फिरोज मेमन, राजेशसोनी,एडिसन ठाकुर, पुष्पेंद्र चंद्राकर, सरफराज खान, लोकेश दीवान, मोक्ष प्रधान, आदित्य बोकडे,  नंद निषाद, कमल प्रधान,नवनीत सलूजा, नवनीत नाग, शहजानपाशा, खोमेश साहु, पोखराज साहु, नितेंद्र बनर्जी, देवेश शर्मा, पूनम मानिकपुरी,रिंकू चंद्राकर, सोमेश दबे, ढेलू निषाद, राहुल यादव, डुमन लाल कागजी,तूफान दीवान खेमराज सिंह शाहबाज रजवानी संतोष पटेल सेवा राम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट