महासमुन्द
महासमुंद,28 नवंबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में भारतीय संविधान दिवस 26 नवंबर के अवसर पर प्राचार्य अरुण प्रधान के मार्गदर्शन एवं व्याख्याता टेकराम सेन के निर्देशन में संविधान प्रस्तावना वाचन एवं शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अरुण प्रधान ने छात्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि समूचे विश्व में भारतीय संविधान अद्वितीय एवं खूबसूरत है। यहां के संविधान के आदर्श एवं प्रतिमान को विश्व के अलग-अलग देशों में सराहना की जाती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने लोकतंत्र की गरिमा स्थापित करते हुए संविधान समर्पित किया है।
वरिष्ठ व्याख्याता टेकराम सेन ने कहा कि हमें अपनी राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिये कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिये। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान अपने विशिष्टताओं के लिये विश्व में प्रसिद्घ है। हमें समाज में इसकी महत्ता को बताना चाहिये।
इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक उमादेवी शर्मा, राजेश चंद्राकर व्याख्याता किरण कन्नौजे, झरना साहू, कार्यालयीन सदस्य सुनील मरकाम, सुनील साहू, आकांक्षा साहू, सुषेण दीवान सहित प्रथम वर्ष के छात्राध्यापक उपस्थित थे।


