महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,28नवंबर। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुवार को ग्राम बेमचा एवं तुमगांव स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही किसानों से भेंट मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने समिति में आए हुए किसानों को एसआईआर के संबंध में जानकारी देते हुए इसमें सहयोग करने की अपील की।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा लगातार अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं और किसानों से भेंट मुलाकात कर उनसे चर्चा भी कर रहे हैं। गुरुवार को वे बेमचा एवं तुमगांव स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंचे। वहां उपस्थित किसानों से बातचीत की। धान खरीदी की प्रत्येक प्रक्रिया को देखकर समिति कर्मचारियों से आवश्यक चर्चा की। साथ ही उन्हें निर्देशित किया कि धान बेचने आ रहे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं उन्होंने पूरे खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर धान के तौल रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा।
इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश साहू, संदीप घोष, भाजपा मंडल महामंत्री द्रोणाचार्य साहू, रविकांत चंद्राकर, राजू साहू, ग्राम सरपंच देवेंद्र चंद्राकर, बेमचा सोसायटी अध्यक्ष रामगोपाल यादव, तुमगांव सोसायटी अध्यक्ष पोषण निर्मलकर, शरद राव, रामेश्वर पटवा, अभिषेक पांडे, चैनू साहू, उत्तम निर्मलकर,देवराज साहू, डोमार पटेल, भुवनेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित थे।


