महासमुन्द

खो-खो चयन ट्रायल में सैकड़ों ने लिया हिस्सा
27-Nov-2025 4:16 PM
खो-खो चयन ट्रायल में  सैकड़ों ने लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,27नवंबर। जिला खो-खो संघ महासमुंद द्वारा मिनी स्टेडियम महासमुंद में जिला स्तरीय खो-खो चयन ट्रायल किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग विकासखंड से आए खिलाडिय़ों के द्वारा जूनियरए सब जूनियर बालक बालिका की महासमुंद जिले की टीम का गठन किया गया। जिसमें पूरे जिला से 395 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंद्रहास चंद्राकर अध्यक्ष राज्य बीज विकास निगम अध्यक्ष थे। अध्यक्षता येतराम साहू जिला अध्यक्ष भारत स्काउट एवम् गाइड जिला महासमुंद थे। प्रतियोगिता में खो-खो जूनियर वर्ग बालक में प्रथम स्थान बोंदा सरायपाली, द्वितीय स्थान नर्रा बागबाहरा रहा। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मोंगरापाली बागबाहरा, द्वितीय स्थान मुनगाशेर बागबाहरा को मिला।

सब जूनियर वर्ग बालक प्रथम स्थान बसना, द्वितीय स्थान बागबाहरा रही। इसी तरह सब जूनियर बालिका में प्रथम स्थान खो खो क्लब महासमुंद, द्वितीय स्थान मिश्रित टीम महासमुंद का रहा। इस चयन ट्रायल में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, कौशल के आधार पर आगामी दिसंबर माह में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन कियास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन किया गया। इस असर पर चन्द्राकर चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि खो-खो का खेल तंदुरुस्ती, सजगता, जीवटता का खेल है और पुनर्जन्म के सिद्धांत को बताता है। भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने बताया खो-खो के खिलाड़ी जितने सक्रिय मैदान में रहते हैं,उसी सक्रियता के साथ हमें जीवन में हर पल रहना चाहिए। जिला में खो-खो खेल के विकास के लिए नया शुरुआत कर रहे हैं और आगामी समय में इसे और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।


अन्य पोस्ट