महासमुन्द
महासमुंद, 25 नवंबर। नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त निदेशक एसके सुंदरानी का आगमन कल नगर पालिका महासमुंद में हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कक्ष में श्री सुंदरानी के साथ सीएमओ की उपस्थिति में अध्यक्ष श्री साहू ने शहर विकास को लेकर चर्चा की।
श्री साहू ने उन्हें नगर विकास के आगामी कार्य योजना से अवगत कराया। उन्होंने संयुक्त निदेशक नगरीय प्रशासन से शहर की प्रमुख मांग न्यू बस स्टैंड की स्वीकृति तत्काल करने आग्रह किया। उन्होंने बस स्टैंड की समस्या बताते हुए कहा कि शहर की आबादी व यात्रियों के आवाजाही को देखते हुए एक सुव्यस्थित बस स्टैंड की आवश्यकता है। स्थल का चिन्हांकन कर लिया गया है।
स्वीकृति मिलते ही नई बस स्टैंड निर्माण की दिशा में कार्य में गति आएगी। इसके अलावा अन्य विकास कार्योंं, निर्माण कार्यों, जन सुविधा के लिए आवश्यक गतिविधियों को आगे बढ़ाने सहयोग की अपील की। इस दौरान सीएमओ अशोक सलामे उपस्थित रहे।


