महासमुन्द

एसआई का बेटा बना डीएसपी, सीजीपीएससी में 34 वीं रैंक
25-Nov-2025 4:22 PM
एसआई का बेटा बना डीएसपी, सीजीपीएससी में 34 वीं रैंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 नवंबर। लोग कहते हैं कि मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति जब एक साथ मिल जाएं तो सफलता अवश्य ही मिलती है। इस कहावत को महासमुंद इमलीभांठा वार्ड.10 निवासी हर्षवर्धन शर्मा पर चरितार्थ हुआ है। हर्षवर्धन ने छग लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 34 वीं रैंक हासिल कर पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर चयनित होकर महासमुंद का मान बढ़ाया है। पिता विनोद शर्मा एसआई के पद पर महासमुंद में पदस्थ हैं।

परिवारजनों का कहना है कि हर्ष बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहा। हर्ष ने प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय शिशु संस्कार केंद्र से शुरू की। हाई व हायर सेकेंडरी की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय महासमुंद से पूरी की और पूरी निष्ठा तथा अनुशासन के साथ सीजीपीएससी की तैयारी में जुट गये। लगातार प्रयासों और धैर्य ने आखिरकार उन्हें यह बड़ा मुकाम दिलाया।

हर्ष की सफलता की खबर जैसे ही शहर पहुंची,उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। हर्ष के पिता विनोद शर्मा ने बताया कि यह हर्ष का चौथा प्रयास था। 2021 से लगातार वह लगातार दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी कर रहा था। 2023 में 132 वीं रैंक मिलने के बावजूद वे संतुष्ट नहीं थे। हर्षवर्धन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर की फिंगेश्वर शाखा अंतर्गत बोरसी शाखा में समिति प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।

हर्ष कहा कहना है कि परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए 8 साल पूर्व बिलासपुर में 1 वर्ष तक कोचिंग ली थी। इसके बाद सभी प्रयास स्वअध्ययन से कोशिश करते रहा। हर रोज 7-8 घंटे तक पढ़ाई की। हार नहीं मानी बल्कि सीख लेते हुए पढ़ाई के घंटे बढ़ाए। इस बार उन्हें विश्वास था कि सफलता अवश्य मिलेगी और वही हुआ।

पिता विनोद शर्मा बेटे की उपलब्धि को अपने शुभचिंतकों का आशीर्वाद,हर्ष की कड़ी मेहनत, माता भारती शर्मा व बहन अधिवक्ता उत्पला शर्मा के समन्वित प्रयास का नतीजा कहते हैं। उनका कहना है कि हर्ष की मां ने अपने बेटे की सफलता के लिए जो त्याग किया वह एक मांंंंंंंंंंंं ही कर सकती है। हर्ष की इस सफलता पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर में कल एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट