महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25 नवंबर। जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति खरोरा के धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल गढफ़ुलझर के अध्यक्ष नरहरि पोर्ते उपस्थित थे। अतिथियों ने परंपरा के अनुसार तौल मशीन और बाट की पूजा-अर्चना की। इसके बाद केंद्र में धान बेचने पहुंचे प्रथम किसान गजानंद पटेल का तिलक कर और फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केदारनाथ पटेल ने की। मौके पर जनपद सदस्य नरेश पटेल, सरपंच गुढय़िारी श्रीकांत पटेल,सरपंच गिधली संबित मांझी तथा पूर्व सरपंच रणजीत नायक, सुरेश पटेल, बंशीधर चौधरी, देवानंद, गणेश पटेल, लखपति पटेल,आनंदराम, बुधूराम पटेल, खिरोद नाग, समिति प्रबंधक ललित पटेल, सदानंद नायक सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि खरोरा समिति क्षेत्र के 6 गांवों के लगभग 769 किसानों से करीब 60 हजार क्विंटल धान की खरीदी का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पारदर्शी प्रक्रिया और मजबूत तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।