महासमुन्द

एसआईआर : कांग्रेस ने दिया बीएलए को प्रशिक्षण
21-Nov-2025 3:57 PM
एसआईआर : कांग्रेस ने दिया बीएलए को प्रशिक्षण

महासमुंद, 21नवंबर। जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद ने बैठक आयोजित कर एस आई आर को लेकर बीएलए को प्रशिक्षण दिया।

कल स्थानीय कांग्रेस भवन में प्रशिक्षण हेतु महासमुंद लोकसभा प्रभारी तारिणी नीलम चंद्राकर का आगमन हुआ. बैठक में अपने संबोधन के दौरान एस आई आर को लेकर आवश्यक जानकारी दी तथा सभी कांग्रेसजनों को घर- घर जाकर फ ॉर्म भरने में मतदाताओं की मदद करने की अपील की ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से ना कटे। जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा की निर्वाचन आयोग द्वारा एस आई आर की प्रक्रिया को ऐसे समय में चालू किया है जब प्रदेश की बड़ी आबादी किसानी कार्य में व्यस्त हैं। मुझे संशय है की किसानी से जुड़े लोग फार्म की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर सकेंगे। इसलिए हमें पूरा प्रयास करना है कि हम फार्म जमा करवाने में मतदाताओं की पूरी मदद करें। जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने कहा कि सभी कांग्रेसजन ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर पहुंचेंगे और लोगों की मदद करेंगे। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी दाऊ लाल चंद्राकर, संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष ढेलू निषाद, नितेंद्र बैनर्जी ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तारिणी चन्द्राकर, डा रश्मि चन्द्राकर, आलोक चन्द्राकर, संजय शर्मा, दाऊलाल चन्द्राकर,  जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, अमर अरुण चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, हुलास गिरी गोस्वामी, सचिन गायकवाड़, एरिन चंद्राकर, राजू यादव, नितेंद्र बैनर्जी, संध्या साहू, जावेद चौहान, अनीश राजवानी, नीलू साहू, आशीष साहू, सागर डोंगरे, जयश्री दास, भूमिका ध्रुव सहित बीएलएगण मौजूद रहे।

 


अन्य पोस्ट