महासमुन्द

विधायक ने सुनी समस्याएं
21-Nov-2025 3:56 PM
विधायक ने सुनी समस्याएं

महासमुंद, 21 नवंबर। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा गुरुवार को ग्राम मुढ़ेना एवं घोड़ारी पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनकी समस्याओं के उचित निराकरण का आश्वासन दिया और शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा ग्राम सरपंचों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु निर्देशित भी किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों जानकारी दी। साथ ही उन्हें बताया कि अब 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ  लागू होने वाला है। जिससे प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, साजन यादव, जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी जांगड़े, दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, भैरव पाल सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट