महासमुन्द

स्कूली बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण
21-Nov-2025 3:55 PM
स्कूली बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण

महासमुंद,21नवंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में कक्षा नवमी से बारहवीं के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत में छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इसके लिए छात्र-छात्राओं को प्रियंका ऑटो केयर कोमाखान ले जाया गया। जहां छात्र छात्राओं ने बारीकी से सभी गतिविधियां देखी वाहन सर्विसिंग, इंजन तकनीक, आधुनिक डायग्नोस्टिक सिस्टम, वर्कशॉप संचालन जैसे तकनीकी कार्यों को नजदीकी से समझा। विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को औद्योगिक कौशल से परिचित करवाना और रोजगार उन्मुख शिक्षा को मजबूत बनाना है। छात्र-छात्राओं को व्यवस्थित करने में व्याख्याता परस राम सिन्हा का योगदान रहा। इस मौके पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन, नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, रवि प्रकाश पात्रे, बीए एल टंडन, उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट