महासमुन्द
पिथौरा, 18 नवंबर। स्थानीय सहकारी समिति में आज चौथे दिन भी धान खरीदी बंद है, वहीं किसानों को टोकन लेकर भटकते देखा गया।
सहकारी समिति कर्मियों की हड़ताल के कारण समर्थन मूल्य पर धान खरीदी मंगलवार भी बंद रही। जबकि जिले से खरीदी कार्य में लगाये गए सचिव राकेश पुरोहित सुबह से खरीदी स्थल पहुंच चुके हंै। वे जिले से भेजे गए कथित ऑपरेटर की प्रतीक्षा कर रहे हंै, परन्तु समाचार लिखे जाने दोपहर 2 बजे तक ऑपरेटर नहीं पहुंचा है। किसान ऑनलाइन टोकन लेकर खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं, परन्तु खरीदी केंद्र में आज भी मेन गेट बंद कर ताला लगा देखा गया।
दूसरी ओर सचिव श्री पुरोहित ने बताया कि ऑपरेटर के नहीं पहुचने के कारण धान नहीं खरीद पाने की जानकारी तहसील कार्यालय में दे दी गई है।
बहरहाल पूरी व्यवस्था के बाद भी जिले से नियुक्त नए ऑपरेटरों के समिति नहीं पहुंचने से किसान खासे परेशान नजर आ रहे हैं।


