महासमुन्द

बाइकों में भिड़ंत से 1 मृत, 2 घायल
17-Nov-2025 4:22 PM
बाइकों में भिड़ंत से  1 मृत, 2 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17नवंबर। जिले के ग्राम पझरापाली से तोषगांव रस्ते होते हुए खरोरा आ रहे एक बाइक चालक को पीछे से आ रही  दूसरी बाइक चालक द्वारा ट्क्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लो गंभीर रूप से घायल हैं।

 जानकारी के अनुसार मृतक जावालाल पिता सादराम डड़सेना ग्राम खरोरा भूकेल निवासी था। 15 नवंबर को वाहन की बुकिंग राशि लेने ग्राम पझरापाली गया था। वहां से अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जी 8925 से 13 वर्षीय भतीजे चैतन, पिता जोहनलाल डड़सेना को पीछे बैठाकर सायं खरोरा लौट रहा था।

इसी दौरान सुरेंद्र, पिता सादराम सिदार 30 वर्ष, निवासी ग्राम पुटका ओडि़शा अपनी प्लैटिना बाइक क्रमांक सीजी 06 के 9386 से पीछे आ रहा था। तोषगांव मंडी गेट से पहले सुरेंद्र को ओवरटेक किया, जिससे जावालाल बच गया। इस दौरान दोनों में बहस हुई। पश्चात जवालाल वहां से मंडी गेट के पास पहुंचे तो आरोपी सुरेंद्र सिदार ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए जवालाल की बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे जवाला व उसका भतीजा चैतन सडक़ पर गिर पड़े। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा  और रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा 13 वर्षीय भतीजा घायल हो गयाए एवं आरोपी युवक भी गिरकर चोटिल हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर तथा आरोपी चालक के खिलाफ  अपराध दर्ज कर लिया है।

       संजीवनी 108एक्सप्रेस एंबुलेंस को सूचना दी गई। जिसमें लोगों ने उन्हेंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं सामुदामिक असप्ताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जावालाल को मृत घोषित कर दिया। चैतन और आरोपी चालक का इलाज जारी है। सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 281, 125  106-1 तथा मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


अन्य पोस्ट