महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17नवंबर। ग्राम केडियाडीह सिरपुर में जय ठाकुर देव कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने ठाकुर देव व ग्राम के देवी देवताओं की पूजा कर गांव की समृद्धि की प्रार्थना की। खिलाडिय़ों के उत्साह व खेल कौशल को देख मुख्य अतिथि श्री साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाडिडय़ों का उद्देश्य केवल जितना ही नहीं, कुछ सीखना भी होना चाहिए। हार जीत तो स्वाभाविक है, लेकिन परिणाम चाहे जो भी हो हर परिस्थिति में संयमित रहकर जो खेल कौशल में सुधार करता है, वही असली खिलाड़ी होता है। इसलिए स्पर्धा के दौरान ध्यान रखें कि कोई किसी का शत्रु नहीं केवल एक खिलाड़ी हैं। खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
इससे पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि श्री साहू का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से निहाल सोनकर, रत्नेश साहू, कुणाल चंद्राकर, गंगा प्रसाद ध्रुव, समिति अध्यक्ष बलिराम निषाद,सचिव खिलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष गजानंद निषाद,कोषाध्यक्ष सतवन ध्रुव, मंच संचालक शोभाराम निषाद, अजय शेखर नेताम, तोरण लाल निषाद आदि उपस्थित थे।


