महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 नवंबर। द न्यू होली फेथ स्कूल महासमुंद में पं. जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिवस को बाल दिवस रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण से हुआ। संस्था के चेयरमैन महेंद्र जैन, प्राचार्य शर्वरी पींचा मुख्य रूप से आसंदी पर थे।
सभा संबोधन में चेयरमैन महेंद्र जैन ने बच्चों को बालदिवस मनाने का कारण बताया। प्राचार्य शर्वरी पींचा ने बच्चों को आशीष वचन दिए। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने हास्य,शिक्षाप्रद अभिनय प्रस्तुत किए। साथ ही विविध प्रतियोगिताएं भी हुई। जिसमें प्रमुख रूप से राज्यों के परिधान, सोशल मीडिया, राजनीतिक, व्यवसायिक,आध्यात्मिक,बॉलीवुड फिल्म अभिनेता,प्राकृतिक फल,फूल,वनस्पति आदि जैसे अलग-अलग वेशभूषा में बच्चे पहुंचे थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका पूजा कामदार एवम् आकांक्षा मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
अभिनय पात्रों में आयुष, जयेश,रेखा विश्वकर्मा,वसुंधरा,अनिशा यदु, आरती झा, बरखा तिवारी,डायना, प्रियंका षडंगी, प्रज्ञा चंद्राकार शामिल हैं। तिलक से बच्चों का स्वागत ललिता चंद्राकार ने किया।


