महासमुन्द

कलेक्टर ने सीमावर्ती धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
14-Nov-2025 3:52 PM
कलेक्टर ने सीमावर्ती धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 नवंबर। कलेक्टर विनय लंगेह ने कल आगामी धान खरीदी सीजन के मद्देनजर ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती चेकपोस्टों का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने सराईपाली विकासखंड के ग्राम राजाडीह तथा बसना विकासखंड के ग्राम अंकोरी में स्थापित चेकपोस्टों का स्थल निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री लंगेह ने चेकपोस्टों में तैनात राजस्वए पुलिस एवं सहकारी विभाग के अमले को अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए ताकि अन्य राज्यों से अवैध धान की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 इसके उपरांत कलेक्टर ने सहकारी समिति पहुंचकर आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में तौलए भंडारणए परिवहन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा.निर्देश प्रदान किए।


अन्य पोस्ट