महासमुन्द

सडक़ हादसे में एक युवक की मौत: दूसरा गंभीर
12-Nov-2025 3:01 PM
सडक़ हादसे में एक युवक की मौत: दूसरा गंभीर

महासमुंद,12 नवंबर। बागबाहरा थाना क्षेत्र के झलप चौक के पास बीती रात सडक़ किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना रविवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार मृतक दुष्यंत साहू ग्राम गड़बेड़ा का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार के घर गया था। सोमवार रात वह रिश्तेदार के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। झलप चौक के पास पहुंचने पर उसकी बाइक सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर से दोनों युवक सडक़ किनारे देर जा गिरे। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना को देख ग्रामीण युवक को निजी वाहन से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने दुष्यंत को मृत घोषित कर दिया।

वही बाइक में पीछे बैठे युवक की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।


अन्य पोस्ट