महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद.11नवंबर। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 10 नवम्बर को भाजपा शहर मण्डल के शहरी क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य मार्गों पर बाइक रैली निकाली गई।
रैली के संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष येत राम साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली ने बाइक रैली को देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम बताया। शहर में निकली बाइक रैली में प्रमुख रूप से भाजपा शहर मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, पूर्व महामंत्री एम आर विश्वनाथन, नेता प्रतिपक्ष हरबंस सिंह नानू भाइर्, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा साहू,पार्षद प्रीति बदल मक्कड़, शुभ्रा शर्मा, सीता डोडेकर, भारती चंद्राकर, माखन पटेल,पियूष साहू, शेखर बेलदार, महेंद्र जैन, हितेश,अमन वर्मा,राजू चंद्राकर, नईम खान,भगवती करकसे, आनंद साहू, अभिषेक पांडे, आकाश पांडे समेत भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता,बूथ समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


