महासमुन्द

कॉलेज में मना जनजातीय गौरव दिवस
10-Nov-2025 8:54 PM
कॉलेज में मना जनजातीय गौरव दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 नवंबर। नवीन शासकीय महाविद्यालय कोमाखान में शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कोमाखान राजमहल से ठाकुर उदय प्रताप सिंह उपस्थित हुए।

 कार्यक्रम का आरंभ हल्बी गीत पर आधारित बस्तरिया नृत्य से किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बागबाहरा कॉलेज के गजानंद बुडेक ने जनजातीय वर्ग के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। इसी क्रम में बागबाहरा कॉलेज के ही वीरेंद्र कुमार ठाकुर ने आदिवासी संस्कृति और सभ्यता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि डॉ. विजय शर्मा ने कोमाखान और स्थानीय इतिहास में आदिवासी वर्ग के योगदान को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि ठाकुर उदय प्रताप सिंह ने कोमाखान रियासत के अपने पूर्वजों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पीयूष कुमार आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट