महासमुन्द
नुआपड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में नपाध्यक्ष ने किया प्रचार
09-Nov-2025 11:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,9नवंबर। ओडिशा के नुआपड़ा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घासीराम मांझी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू भी नुआपड़ा विस क्षेत्र के ग्रामीण अंचल पहुंचे। नपाध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि नुआपड़ा विधान सभा के सभी गांवों में कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है। पूर्व गृह मंत्री के मार्गदर्शन में मतदाताओं को कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराकर कांग्रेस प्रत्याशी श्री मांझी के पक्ष में समर्थन मांगा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


