महासमुन्द

मानव श्रृंखला बनाकर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
08-Nov-2025 4:18 PM
मानव श्रृंखला बनाकर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,8 नवंबर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम् का गायन किया गया।

इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को दिखाया गया।

इस मौके पर छात्रों ने स्कूल परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर वंदे मातरम् का गायन भी किया।

 इस मौके पर आदर्श शिक्षा मंडल समिति उपाध्यक्ष संध्या शर्मा, प्राचार्य देवराज वर्मा, वरिष्ठ आचार्य शिव कुमार कन्नौजे, बलराम सेन, वरिष्ठ आचार्य मनोज साहू, दुर्गेश नंदिनी चंद्राकर,सरोजनी साव, किरण सोनी, निशा गोस्वामी, मल्लिका चंद्राकर, किरण सोनी, निशा गोस्वामी, मल्लिका चंद्राकर, उत्तरा सिन्हा, अर्चना साव, साक्षी घोड़ीचोर, तनुजा साहू, अजीत राम साहू, अश्वनी साहू, खोजेंद्र कुमार साहू आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट