महासमुन्द

‘साहित्य के स्टीफन हॉकिंग’ का विमोचन
07-Nov-2025 2:53 PM
‘साहित्य के स्टीफन  हॉकिंग’ का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 नवंबर। बागबाहरा नगर के कवि रजत कृष्णा पर केंद्रित किताब ‘साहित्य के स्टीफन हॉकिंग’  का विमोचन बागबाहरा के जैन भवन में किया गया। देश भर के तमाम साहित्य प्रेमियों ने इसमें हिस्सा लिया।

 

पहले सत्र में रजत कृष्ण पर भास्कर चौधरी और नंदन की लिखी किताब रजत कृष्ण साहित्य के स्टीफन हॉकिंग का विमोचन किया गया। रजत कृष्ण के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विभिन्न लोगों ने अपनी बात रखी।

विमोचित किताब के लेखक नंदन ने इस किताब की संकल्पना और निर्माण पर प्रकाश डाला वहीं कवि आलोचक पीयूष कुमार ने कृष्ण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।  इसके पश्चात बागबाहरा के धनराज साहू ने कहा रजत कृष्णा में हमारे क्षेत्र की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया है। वरिष्ठ आलोचक जयप्रकाश ने रजत कृष्ण की कविताओं और उनके जीवन पर विस्तार से और गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि रजत कृष्ण उन कवियों में से हैं जो अपनी कविता से ऊर्जा लेते हैं। कवि और कविता का परस्पर ऊर्जा लेने का यह विरल उदाहरण है।


अन्य पोस्ट