महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 नवंबर। द न्यू होली फेथ स्कूल महासमुंद की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा यास्मीन यादव ने विकसित और आत्म निर्भर भारत के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवम् पश्चिम भारत मेला 2025-26 में प्रतिमान ‘सतत कृषि’ का प्रदर्शन आयोजन स्थल आशीबाई गोलछा उच्च. माध्य. विद्या.महासमुंद में प्रथम स्थान ,तथा जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन स्थल स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय महासमुंद में प्रथम स्थानप्राप्त किया।
जोन स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवम् विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता 2025_26 प्रतियोगिता स्थल शास. शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर उपविषय ‘सतत कृषि ’ सामूहिक प्रोजेक्ट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा यास्मीन अध्ययन शील , विज्ञान के प्रति रुचि रचनात्मक , सृजनात्मक, प्रायोगिक प्रस्तुतिकरण विधिवत प्रस्तुत करती है।
प्रतिमान सतत कृषि के माध्यम से उन्होंने प्रेजेंटेशन में बताया कि यह प्रणाली पर्यावरणीय लाभ,आर्थिक लाभ,ऊर्जा दक्षता,जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता गुणवत्ता बढ़ाना,तथा दीर्घकालिक, व्यवहार्यता सुनिश्चित कर भावी पीढिय़ों की जरूरतों को पूरा करेगी।
मॉडल में बताया गया कि यह कंबाइन मशीन है। इसके द्वारा ड्रिप एरिकेशन, क्रॉप हार्वेस्टर,कल्टीवेशन किया जाता है,इस प्रकार सस्ता सुलभ सुविधाजनक मशीन है। मार्गदर्शक शिक्षिका किवंद साहू ने यास्मीन का मार्गदर्शन कर स्थान अर्जित करने में सहयोग प्रदान किया।
इस उपलब्धि से हर्ष प्रकट करते हुए संस्था के चेयरमैन महेंद्र जैन, प्राचार्य शर्वरी पींचा एवम् विद्यालय शिक्षाकवृंद ने छात्रा यास्मीन यादव को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सदैव आगे बढ़ते रहने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किए।


