महासमुन्द

गुरु ग्रंथ साहिब की निकली शोभायात्रा
05-Nov-2025 3:34 PM
 गुरु ग्रंथ साहिब की निकली शोभायात्रा

पंज प्यारों का जगह-जगह स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद, 5 नवंबर। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर कल महासमुंद में शहर में बाजे-गाजे के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के स्टेशन मार्ग स्थित गुरू तेग बहादुर गुरूद्वारे से प्रारंभहोकर नेहरू चौक, गांधी चौक, महामाया मंदिर, बस स्टैंड होते हुये वापस गुरूद्वारा पहुँची।

शोभायात्रा का सिख समाज के साथ-साथ अन्य समाजजनों ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जलपान का वितरण किया गया। 4  नवंबर की रात  गुरूनानक देव का गुरूद्वारा में जन्मोत्सव मनाया गया।

 

इस दौरान गुरूग्रंथ साहिब की विशेष पूजा की गई। इस बार शोभायात्रा में गतका की पार्टी ने चौक-चौराहों पर विशेष प्रदर्शन किया। इसके अलावा पंज प्यारे भी इस बार दुर्ग से बुलाये गये थे। जो पारंपरिक परिधान में सजे-धजे हाथों में तलवार लिये शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे।

गुरुनानक देव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज दोपहर 1 बजे से स्टेशन मार्ग स्थित गुरू तेग बहादर गुरूद्वारा साहब में सिख समाज के अलावा दिगर समाज जन भीअटूट लंगर में  गुरूप्रसादी ग्रहण रहे  हैं।


अन्य पोस्ट