महासमुन्द

राष्ट्रीय एकता की शपथ
01-Nov-2025 3:28 PM
राष्ट्रीय एकता की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1नवम्बर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर  31 अक्टूबर को प्रदेश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर विनय लंगेह ने अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इसी तरह अलग-अलग शैक्षणिक संस्थान,आश्रम, छात्रावास, महाविद्यालय और कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। इसके साथ ही रन फॉर यूनिटी, निबंध एवं वाद.विवाद प्रतियोगिता, एकता पर आधारित प्रदर्शनियां, युवा रैलियां तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।


अन्य पोस्ट