महासमुन्द

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी
01-Nov-2025 3:23 PM
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी

महासमुंद,1नवम्बर। जिला पुलिस महासमुंद द्वारा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फ ॉर यूनिटी का  आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रक्षित केंद्र परसदा एवं सभी थानों में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय एकता तथा नशामुक्ति हेतु शपथ लिया गया। रक्षित केंद्र में वृक्षारोपण भी किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, नगर सेना का बल, सीएएफ का बल, वन विभाग का बल, स्कूल के छात्र छात्राएं,  स्काउट गाइड, जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


अन्य पोस्ट