महासमुन्द

‘स्कूल चलो पढ़े बर’ ऑडियो पोस्टर का विमोचन
31-Oct-2025 4:23 PM
‘स्कूल चलो पढ़े बर’ ऑडियो पोस्टर का विमोचन

राज्योत्सव के दिन यूट्यूब पर होगा अपलोड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 पिथौरा, 31 अक्टूबर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति भगवान गावाई द्वारा  शिक्षा के प्रति जनजागरण और बच्चों को शासकीय  विद्यालय आने हेतु  प्रेरित करने वाले आडियो पोस्टर का विमोचन विज्ञान आश्रम कसेकेरा में सम्पन हुआ।उक्त ऑडियो पोस्टर के रचयिता   नवाचारी  शिक्षक हेमंत खूंटे है।

   विमोचन के अवसर पर अपने उद्बोधन में भगवान गंवई ने कहा कि हेमंत खुटे द्वारा शिक्षा को जन-अभियान से जोडऩे का यह प्रयास सराहनीय है। आज भी अनेक बच्चे किसी न किसी कारणवश विद्यालय से दूर हो जाते है , ऐसे में इस प्रकार के रचनात्मक माध्यम समाज में शिक्षा का उजाला फैलाने का कार्य करेंगे।

उक्त सम्बन्ध में  हेमंत खुटे ने बताया कि  ‘स्कूल चलो पढ़े बर’ गीत के माध्यम से शिक्षा का महत्व को समझाया गया है तथा  विद्यालयों में संचालित शासकीय योजनाओं का समावेश किया गया हैं। यह गीत स्थानीय छत्तीसगढ़ी बोली पर आधारित है।  गीत को सुमधुर संगीत से सजाया  है। छत्तीसगढ़ के मशहूर संगीतकार अमित प्रधान ने तथा कंचन जोशी ने सुरम्य, जादुई  आवाज से  गीत को नई ऊंचाइयां दी है। इस गीत को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के खास अवसर पर यू ट्यूब पर अपलोड किया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शिक्षक हेमंत खुटे ने चेस इन स्कूल्स के तहत  स्कूली बच्चों को  विद्यालय में शतरंज खेलने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से भी शतरंज गीत- ‘स्कूल चले हम, पढ़ाई करे हम, शतरंज खेले हम’ गीत का ऑडियो - वीडियो जारी किया था। जिसे शतरंज जगत में राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली थी।

ऑडियो पोस्टर ‘स्कूल चलो पढ़े बर’  के विमोचन कार्यक्रम के इस खास मौके पर सेवानिवृत अपर कलेक्टर एवं  छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के अध्यक्ष विश्वास मेश्राम, संगीतकार अमित प्रधान, फिल्म अभिनेता जयेश तथा अन्य शिक्षाविद्  मौजूद थे।


अन्य पोस्ट