महासमुन्द

दलित की पीट-पीटकर हत्या, सरपंच पति-भतीजे समेत चार आरोपी गिरफ्तार
31-Oct-2025 3:45 PM
 दलित की पीट-पीटकर हत्या, सरपंच पति-भतीजे समेत चार आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद,31अक्टूबर। महासमुंद जिले में भीड़ हत्या (मॉब लिंचिंग) के एक मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक दलित व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में सरपंच पति भी शामिल है।

महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पतेरापाली गांव में हुई इस घटना में सरपंच जयसुधा चंद्राकर के पति हेमंत चंद्राकर 50 साल, उनके भतीजे मनीष चंद्राकर, अंकित चंद्राकर और लोकेश चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैए। अपराध धाराओं में सदोष मानव वध और सामूहिक रूप से हत्या शामिल है।

 

पुलिस के अनुसार बागबाहरा विकासखंड के रहने वाले कौशल सहिस (50) को आरोपियों नेे शनिवार सुबह पतेरापाली से करीब एक किलोमीटर दूर पटरी पार में ग्रामीणों ने पकड़ा था। उन पर गांव से केबल वायर चोरी करने का आरोप था। ग्रामीणों ने कौशल के हाथ बांधकर उसे पीटते हुए गांव के महावीर चौक तक लाया और वहां भी जमकर पिटाई की। अगले दिन रविवार सुबह कौशल सहिस का शव गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिला। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया था। शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की थी। सहिस समाज ने पुलिस पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जिसके बाद घटना के पांच दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


अन्य पोस्ट