महासमुन्द
आप यूथ विंग के जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई
31-Oct-2025 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अक्टूबर। आप पार्टी के प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं ने डोंगरीपाली पंचायत पहुंच कर खिरोद पटेल को यूथ विंग के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाईयां दी, साथ ही पंचायत में हुए घोटालों की चर्चा की।
वहां डोंगरीपाली पंचायत के लोगों ने बताया कि हमारे पंचायत में लोगों को डराया धमकाया जा रहा है।
पार्टी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष एवं पंच खिरोद पटेल ने कहा कि मैं आम जनता का हूं और हमेशा उनका साथ दूंगा। किसी भी सरकार की दादागिरी बर्दास्त नहीं होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे