महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अक्टूबर। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कल महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के लिए प्रचार-प्रसार किया। नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के धरमबांधा एवं विभिन्न गांवों में आयोजित बूथ बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मतदाताओं के बीच पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बताया। इस अवसर पर ओडि़शा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सम्भल, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव, विधायक उपासना महापात्रो, हिमांशु साहू संगठन के नेता गोविंद अग्रवाल, पूर्व सांसद महासमुंद चुन्नीलाल साहू महासमुंद के भाजपा नेता श्याम साकरकर, यतेंद्र साहू, गौकरण साहू, राजू चंद्राकर नितिन जैन, सुमित जैन, हनीश बग्गा, शरद मराठा, गौरव राठी उपस्थित थे।