महासमुन्द

विद्यार्थियों में सेवा और समर्पण का भाव जागता है एनएसएस शिविर - चंद्रहास
30-Oct-2025 3:08 PM
विद्यार्थियों में सेवा और समर्पण का भाव जागता है एनएसएस शिविर - चंद्रहास

महासमुंद, 30 अक्टूबर। ग्राम संकरी धमतरी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष छग शासन  चंद्रहास चंद्राकर शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री चंद्राकर ने स्वयं सेवकों द्वारा शिविर में की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवाए राष्ट्र सेवा और अनुशासन जीवन का अहम हिस्सा है। इन तीन चीजों को अपनाकर जो व्यक्ति आगे बढ़ता है वह कभी भी जीवन में असफल नहीं होता। एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में सेवा और समर्पण का भाव जगाता है। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग के डायरेक्टर गुरुदत्त, सकंरी जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्य ओमप्रकाश साहू, पूर्व सरपंच घनश्याम साहू, नीलमणी साहू,शंकरलाल श्रीवास, हिरदेलाल साहू, हुमनलाल, लखनु राम, भुलऊ राम, निज सचिव लखन लाल साहू, नंदू जलक्षत्री एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट