महासमुन्द
महासमुंद,30अक्टूबर। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में खेलों को एक नई दिशा और ऊर्जा मिली है। सांसद खेल महोत्सव जैसी पहलें न केवल ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं,बल्कि उन्हें जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी प्रदान करती हैं। ये बातें सांसद रूपकुमारी चौधरी ने खल्लारी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान कही। सांसद खेल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन खल्लारी के मंगल भवन प्रांगण में किया गया। कल बुधवार को महोत्सव का प्रथम दिवस बड़े ही उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें उचित मंच और संसाधन मिलें तो वे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और विदेशों में भी अपनी पहचान बना सकते हैं। पहले दिन आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कबड्डी, खो.खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसे खेलों में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया।