महासमुन्द

159 पेड़ों की अवैध कटाई व मेड़ बनाने के आरोप में 23 गिरफ्तार
30-Oct-2025 2:46 PM
159 पेड़ों की अवैध कटाई व मेड़ बनाने के आरोप में 23 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 अक्टूबर। कुल 159 पेड़ों की अवैध कटाई एवं साफ.-सफाई कर मेड़ बनाने के आरोप में वन विकास अमला ने मांझी सेना के 23 लोगों को गिरफ्तार कर कल न्यायालय में पेश किया। पूरा मामला छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल रायपुर के सिरपुर परिक्षेत्र का है।

 सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि वन विकास निगम का कक्ष क्रमांक 80 आरक्षित क्षेत्र में आता है। जिसमें लगे 159 मिश्रित पौधों को रायकेरा के कुछ लोगों ने अवैध रूप से काटा और लगभग 2.33 हेक्टेयर में साफ.-सफाई कर मेड़ बना लिया। इसे लेकर इन्हें समझाया था, पर ये लोग नहीं माने।


अन्य पोस्ट