महासमुन्द

कुएं में गिरी बछिया, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
30-Oct-2025 2:25 PM
कुएं में गिरी बछिया, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 अक्टूबर। रेलवे स्टेशन मार्ग में वार्ड 9 में एक बछिया चारा खाते कुएं में गिर गई। घटना सोमवार शाम करीब 5.30 बजे हुई। जिस कुएं में बछिया गिरी थी, वह करीब 20 फीट गहरा था। कचरा व प्लास्टिक के पॉलीथीन भरे होने के कारण बछिया को हल्की चोटे आईं। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौसेवकों ने रेस्क्यू कर कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महासमुंद के गौसेवक सुमन सेंडरे ने बताया कि वार्ड के लोगों ने कुएं में गाय का बच्चा गिर जाने की सूचना दी थी। जिस पर तत्काल गौसेवक मौके पर पहुंचे। परिस्थिति को देखते हुए नगर पालिका से जेसीबी बुलवाया गया। जहां गौसेवकों ने वार्ड वासियों की मदद से कुंए में उतरकर रस्सी से बछिया को बांधकर बाहर निकाला।

इस मौके पर सुमन सेन्द्रे सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवक आयोग महासमुंद, तनुज कुमार, अरुण केशरवानी, अखिलेश साहू, डोमन यादव का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट