महासमुन्द

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का दीपावली मिलन
29-Oct-2025 3:35 PM
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का दीपावली मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई महासमुंद द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन दलदली रोड महासमुंद में दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मां लक्ष्मी की छायाचित्र पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्जलित कर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

कार्यक्रम में नगर इकाई अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहार दीपावली पर प्रकाश डालते हुए पारंपरिक रूप से दीपावली त्यौहार के सभी 5 दिवस पर किए जाने वाले पूजन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बात की। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वजातीय जनों के सुख समृद्धि एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए एक दूसरे को तिलक वंदन कर दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष पानू वर्मा,सरला वर्मा, किरण वर्मा, सुमन बघमार, डीपीवर्मा, उपेन्द्र बघमार, भगवती प्रसाद कश्यप, ललित वर्मा,भुवन वर्मा,नीरज वर्मा,शांतनु वर्मा,राजेन्द्र वर्मा, राम दयाल वर्मा,बलदाऊ प्रसाद परगनिहा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट