महासमुन्द

धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान 31 तक करा सकेंगे पंजीयन
28-Oct-2025 3:59 PM
धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान 31 तक करा सकेंगे पंजीयन

महासमुंद, 28अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025.26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन आवश्यक है। एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है। जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी प्राप्त होती है। यह आधार लिंक्ड डेटाबेस शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ केवल वास्तविक पात्र किसानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत किसानों को सीधे भुगतान किया जाता है। अत: शासन की मंशा है कि सभी पात्र किसान सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ इस योजना का वास्तविक लाभ प्राप्त करें। एग्रीस्टैक में आधारण् आधारित पंजीयन और ईण् केवाईसी की व्यवस्था से संपूर्ण प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिताए सटीकता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा।


अन्य पोस्ट