महासमुन्द

मौसम खराब: खेतों में धान को नुकसान का अनुमान
28-Oct-2025 3:27 PM
मौसम खराब: खेतों में धान को नुकसान का अनुमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 अक्टूबर। चक्रवाती तूफान मोंथा का असर कल से महासमुंद में भी दिख रहा है। आज भी कल ही तरह आसमान चारों तरफ बादलों से घिरा हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की कटाई और भंडारण कार्य फिलहाल टाल दें। क्योंकि अगले 48 घंटे मौसम बेहद खराब रहेगा और भारी बारिश के साथ बिजली गिरने, पेड़ गिरने जैसी घटनाएं संभव हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आपदा प्रबंधन दलों, पुलिस और राहत टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।


अन्य पोस्ट