महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27अक्टूबर। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। कल रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 127वें एपिसोड का प्रसारण हुआ।
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बूथ क्रमांक 193 बीटीआई शक्ति केंद्र विधायक कार्यालय में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस बार भी प्रधानमंत्री ने अलग.अलग क्षेत्रों व मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश साहू, प्रकाश शर्मा, माखन पटेल, हनीश बग्गा, अभिषेक पांडे, शरद राव, शंकर लाल सोनवानी उपसरपंच बम्हनी, दुकालू राम साहू, रामेश्वर पटवा, आर के सेन, अजय सिन्हा, विजय सिन्हा, टीका राम सिन्हा, लोक नाथ निषाद, चिनेश कांत, प्रमोद ध्रुव, सुरेश कुमार साहू, प्रशांत शर्मा, बूथ अध्यक्ष गोपी कन्नौजे और अन्य उपस्थित थे।