महासमुन्द

राष्ट्रीय कुडो टूर्नामेंट में महासमुंद की अनन्या प्रधान को कांस्य
27-Oct-2025 5:18 PM
राष्ट्रीय कुडो टूर्नामेंट में महासमुंद की अनन्या प्रधान को कांस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 अक्टूबर। 16वीं राष्ट्रीय कुडो टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम सूरत गुजरात में 24 से 27 अक्टूबर तक कुड़ो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित है। सीनियर वर्ग में मीरा पंडा व सब जूनियर वर्ग में अनन्या प्रधान को कांस्य मिला। इस प्रतियोगिता का आज आखरी दिन है।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम में महासमुंद जिले से 6 खिलाड़ी जिसमें सब जूनियर वर्ग में अनन्या प्रधान पिता प्रसन्न प्रधान, जूनियर वर्ग में संजना मुन्ना पिता महेश मुन्ना ग्राम सांकरा, मंजू खूंटे पिता राज कुमार खूंटे ग्राम लीमदरहा एवं सीनियर वर्ग में मीरा पंडा पिता मोतीलाल पंडा ग्राम छुवालीपतेरा, उपेंद्र प्रधान पिता धनुर्जन प्रधान ग्राम आरंगी एवं रघुनाथ नेताम पिता गोपाल नेताम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ महासमुंद के मीरा पंडा ने सीनियर महिला वर्ग कैटगरी में जम्मू कश्मीर के साथ हुए मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जिसमें मध्य प्रदेश के साथ मैच खेलकर कांस्य पदक प्राप्त कर पहले दिन ही खाता खोला था। कल 26 अक्टूबर को खेले गए मैच में उपेंद्र प्रधान ने जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी से मुकाबला हुआ। मंजू खूंटे ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी से मुकाबला किया। संजना मुन्ना ने महाराष्ट्र से मुकाबला किया।

 अनन्या प्रधान ने गुजरात की खिलाड़ी से मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अनन्या कर्नाटका के खिलाड़ी से मुकाबला कर फ़ाइनल में प्रवेश करने में सफल नहीं हुई, लेकिन वह टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल कर जिले व प्रदेश का नाम रौशन किया।

 

खेल विभाग के अनुसार सूरत में ही आयोजित फेडरेशन कप एवं अक्षय कुमार इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें महासमुंद जिले के खिलाडिय़ों से अच्छे प्रदर्शन कर पदक जीतने की उम्मीद है।

 जिले में कूड़ो खेल को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के पहल एवं सहयोग से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला कूड़ो संघ द्वारा विगत दो वर्षों से राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें सिरपुर, भंवरपुर, बागबाहरा एवं सांकरा में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाडि़ृयों ने प्रतियोगिता में शामिल होकर बेहतर प्रदर्शन कर 16 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक एवं 21 कांस्य पदक सहित कुल 47 पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ेके बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, टीकवेंद्र जाटवर, रेखराज शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रशिक्षक राजा कौशल, अध्यक्ष लिलिमा, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, उपेंद्र प्रधान, रघुनाथ नेताम, मनीष साहू, भूपत साहू, मोतीलाल पंडा, प्रसन्ना प्रधान, उमा शंकर निराला, कैलाश निराला, सोनू छाबड़ा ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट