महासमुन्द

गुरदीप ने पांच दीपक जलाकर पांच नायकों को किया समर्पित
26-Oct-2025 6:01 PM
गुरदीप ने पांच दीपक जलाकर पांच नायकों को किया समर्पित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 26 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर शहीद स्मारक समिति के समाजसेवी गुरदीप चावला ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश के पांच अलग-अलग नायकों के नाम पांच दीपक समर्पित किए।

टैक्सी चलाकर जीविकोपार्जन करने वाले गुरदीप चावला अपनी देशभक्ति और समाजसेवा के कार्यों के कारण नगर में विशेष रूप से चर्चित हैं। वे प्रत्येक शहादत दिवस पर शहीदों को उनके परिजनों के समक्ष नमन करते हुए नवाचारपूर्ण ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

 

इस दीपावली पर भी उन्होंने परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पांच दीपक जलाकर उन्हें देश के इन नायकों के नाम समर्पित किया— पहला दीपक मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों के नाम। दूसरा दीपक -सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे वीर जवानों के लिए। तीसरा दीपक -शहीद परिवारों के प्रति सम्मान स्वरूप। चौथा दीपक -दीपावली के दौरान जनता की सुरक्षा में तत्पर पुलिसकर्मियों को समर्पित और पांचवां दीपक **नगर की स्वच्छता व सफाई बनाए रखने वाले सफाई कर्मचारियों के नाम जलाया। इस अवसर पर श्री चावला ने नगरवासियों से अपील की कि दीपावली का यह पर्व केवल खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि उन नायकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर है, जिनकी सेवा और बलिदान से हमारा समाज सुरक्षित और सुंदर है। उन्होंने कहा- इस दीपावली हम सब अपने दीपों का प्रकाश इन सभी नायकों के सम्मान में अर्पित करें।


अन्य पोस्ट