महासमुन्द
खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष का स्वागत
26-Oct-2025 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 अक्टूबर। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राकेश पाण्डेय का ओडिशा प्रवास से वापसी के दौरान महासमुंद स्थित सर्किट हाउस में आगमन हुआ।
इस अवसर पर नगर पालिका महासमुंद के उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, और भाजपा युवा नेता गौरव राठी ने उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनका स्वागत किया। इस सौजन्य भेंट के दौरान, नेताओं ने खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय से खादी और ग्रामोद्योग से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
राकेश पाण्डेय ने इस दौरान महासमुंद में खादी और ग्रामोद्योग के विकास की संभावनाओं पर भी अपने विचार साझा किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे