महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अक्टूबर। महासमुंद में ट्रक ड्राइवर संघ अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को हड़ताल पर रहे, लेकिन महासमुंद के बस ड्राइवर संघ ने ट्रक चालक संघ का समर्थन नहीं दिया। हालांकि कल त्यौहार के कारण केवल 8-10 बसें ही चलीं। हड़ताल दोपहर के बाद शुरु हुई। बागबाहरा, पिथौरा, आरंग, सरायपाली, बसना, बसना रुट में बस ही नहीं चल पाई। इसका खामियाजा यात्रियों को परेशानी उठाना पड़ा। हड़ताल के कारण बस यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकना पड़ा है।
ऐसे में यात्री बसों में खचाखच भीड़ लगी रही। लोगों को यात्री प्रतीक्षालय में 4-5 घंटे बसे इंतजार करना पड़ा। मालूम हो कि जिले में महासमुंद से रायपुर रोड में 230 बसें चलती है।
महानदी चालक परिचालक कल्याण संघ महासमंद के जिलाध्यक्ष भीखम यादव ने बताया कि 75 बसें केवल, रायपुर से महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, मार्ग में चलती हैं। राजिम, बलौदाबाजार, सरायपाली, बसना में ट्रक चालक संघ के विरोध के कारण बसें नहीं चल पाई। उन्होंने बताया कि महासमुंद से निकलने वाली रायपुर, मंदिर हसौद, गुजरा में ट्रक चालक संघ धरने पर बैठ गए थे। चालकों ने यहां बसों को रुकवा दिया था, इसलिए सुबह 6 बजे रायपुर चलने वाली बसे 2 घंटे लेट से रवाना हुई। वहां भी यात्रियों को दो से तीन घंटे बैठा दिया गया। इससे यात्रियों में नाराजगी दिखी। दिवाली के कारण भी कई बस संचालकों ने बसेंं बंद रखी थी। इसका भी असर दिखाई दिया।
शनिवार को महासमुंद में ज्यादातर बसे बस स्टैंड में खड़ी रही। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रक, हाइवा रायपुर चालक संघ ने महासमुंद बस संघ से न तो कोई सहयोग मांगा, इसलिए इसका समर्थन नहीं किया।
महासमुंद शहर के रैन बसेरा में आमतौर पर 20-25 लोग रुकते हंै, लेकिन शनिवार को रैन बसेरा में केवल 8 लोगों ने बुकिंग कराई थी। वे सभी एक दिन पहले से रुके हुए थे। बंद के कारण लोग सफर नहीं किए। इससे रैन बसेरा में विरानी छाई रही।
बसों के बंद रहने के चलते लोग ग्रामीण इलाके में ऑटो चल रही थी, लेकिन ऑटो चालक भी मौके का फायदा उठाकर यात्रियों से चार गुना किराया वसूल रहे है। इससे लोगों में नाराजगी दिखी। 13 किमी जाने के लिए ऑटो चालको 1 हजार से बारह सौ तक चार्ज कर रहे थे।
चालक संघ की मांग है कि ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाए। चालकों की सुरक्षा के आयोग का गठन हो। दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार पर 10 लाख का मुआवजा मिले। एक सितंबर को चालक दिवस घोषित किया जाए। चालकों के बच्चों को निजी स्कूलों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिले। अवैध वसूली रोका जाए तथा लाइसेंस नवीनीकरण आसान हो।