महासमुन्द
राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप में महासमुंद के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
25-Oct-2025 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,25अक्टूबर। महासमुंद जिले के 6 प्रतिभाशाली कुडो खिलाड़ी 16वीं राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 23 अक्टूबर को सूरत गुजरात के लिए रवाना हुए। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 31 अक्टूबर तक सूरत के पं. दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में हो रही है। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। जिले से चयनित खिलाडिय़ों में सब-जूनियर वर्ग से अनन्या प्रधान, जूनियर वर्ग से संजना मुन्ना और मंजू खुंटे तथा सीनियर वर्ग से उपेंद्र प्रधान, मीरा पंडा और रघुनाथ नेताम शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से जिले और राज्य का नाम रौशन करने को तैयार हैं। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे ने बताया कि कुडो एक मान्यता प्राप्त मार्शल आर्ट खेल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे